लातेहार: पोचरा मोड़ पर अज्ञात टेंपो की बाइक से टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
शहर के पोचरा मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवक पोचरा निवासी वारिश अंसारी और अशफाक अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये।स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक इलाज कर दोनो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।घटना मंगलवार की रात आठ बजे की है।दोनो बाइक से घर पो च रा जा रहे थे। तभी अज्ञात टेंपो ने टक्कर मार दी।