आसीन्द: खातोला में कीचड़ भरे रास्ते ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी
Asind, Bhilwara | Jul 23, 2026 खातोला में कीचड़ भरे रास्ते ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी आसींद। आसींद क्षेत्र के खातोला गांव में कीचड़ से लबालब रास्तों की समस्या एक बार फिर सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी घटू देवी प्रजापत के निधन के बाद अंतिम यात्रा के दौरान श्मशान घाट तक पहुंचने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।