कोटपूतली: जिला कलक्टर ने कोटपुतली में गैस गोदामों का निरीक्षण किया, पारदर्शी वितरण के दिए निर्देश
Kotputli, Alwar | Apr 11, 2026
कोटपूतली में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, अवैध संग्रहण और कालाबाजारी की निगरानी को लेकर जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने शनिवार को रावत गैस एजेंसी और पावटा स्थित इंडेन ग्रामीण वितरक केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान रसद विभाग के अधिकारी और एजेंसी संचालक मौजूद रहे।