पीपलखूंट: सुहागपुरा में चोर गिरोह सक्रिय, कई घरों के ताले तोड़े और नकदी लेकर फरार; चार आरोपी सीसीटीवी में कैद
सुहागपुरा क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह की सक्रियता से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। बीते चार दिनों में छायण गांव, मोटीखेड़ी रोड और गौतमेश्वर रोड पर चोरी और चोरी के प्रयास की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन वारदातों में चार संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। जानकारी के अनुसार 9 जून को छायण गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते