आरटीए विभाग और यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली यातायात जागरुकत रैली ।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर शहीद उधम सिंह चौंक से निकाली जागरूकता रैली ।
हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर बच्चों ने दिया यातायात नियमों का सन्देश ।
कुरुक्षेत्र पुलिस की यातायात पुलिस तथा आरटीए विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पैदल मार्च निकालकर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया।