कासगंज: मानपुर नगरिया पर पेट्रोल पंप के गार्ड का संदिग्ध हालत में शव मिला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में मानपुर नगरिया स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान जखेरा महेशपुर निवासी केशव देव (60) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।