भरतपुर: भरतपुर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भरतपुर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों से मिलने से रोकने पर हंगाम हो गया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को कलेक्ट्रेट के गेट तक बंद करने पड़े।