इटावा: रीतौर गाँव के समीप 2 बाइकों की भिडन्त में महिला गंभीर रूप से हुई घायल,जिला अस्पताल से सैफई PGI रैफर
Etawah, Etawah | Feb 23, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के मुखरामपुर गांव निवासी रामश्री अपने बेटा अभिषेक के साथ शुक्रवार को बाइक से जा रही थी। तभी रीतौर गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारदी। जिसके बाद बेटा ने राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया।डॉक्टर ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए प्रथमिक उपचार देकर सैफई PGI के लिए रैफर कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।