इटावा: भरथना थाना क्षेत्र में LLB के छात्र की सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Feb 23, 2024 झीधुरिया इटैली गाँव निवासी 25 वर्षीय शिवम उर्फ बॉबी पुत्र महेरवान सिंह बीती रात भरथना रेलवे स्टेशन के समीप बने मन्दिर के सामने सुपरफास्ट ट्रेन गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयीं। आज शुक्रवार को थाना पुलिस ने जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाऊस पर म्रतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।