इटावा: बसरेहर पुलिस ने पेट्रोल पंप के कैश बॉक्स से नकदी चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, ₹40550 व कार बरामद
Etawah, Etawah | Feb 23, 2024 बसरेहर पुलिस ने पेट्रोल पंप के कैश बॉक्स से नकदी चोरी करने वाले अभियुक्त को लोहिया नहर पुल के पास से गिरफ़्तार किया है। आरोपी के पास से ₹40550 व एक कार बरामद हुई है। आरोपी फकीर चन्द्र उर्फ शिवा पंजाब का रहने वाला है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले का खुलासा किया है।