इटावा: ऑपरेशन कनविक्शन के क्रम में CJM कोर्ट ने अभियुक्त को सुनाई जेल में बितायी गयी अवधि की सजा, ₹2 हजार लगाया अर्थदण्ड
Etawah, Etawah | Feb 23, 2024 इटावा पुलिस की ऑपरेशन कनविक्शन मुहिम के क्रम में पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के चलते CJM कोर्ट ने आज शुक्रवार को राष्ट्रीय गरिमा के अपमान का निवारण अधिनियम में अभियुक्त अशोक कुमार यादव पुत्र मिलाप सिंह यादव निवासी कुरा को जेल में बितायी गयी अवधि की सजा सुनाई। साथ ही ₹2 हजार का अर्थ दंड भी लगाया।