बगोदर: बगोदर पुलिस ने अटका बिहारो से बालु लदे तीन ट्रेक्टर को किया जब्त
बगोदर पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बिहारो से शुक्रवार को अवैध खनन व परिवाहन के खिलाफ कारवाई की है,जहां से पुलिस ने बालु लदे तीन ट्रेक्टर को जब्त किया है। इस मामले में शुक्रवार की दोपहर एक बजे बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई। एनजीटी के आदेश के बाद बालु उठाव पर पुर्ण रूस से रोक लगा हुआ है।