राठ: राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके में दबंग युवक ने माता-पिता के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, कोतवाली में दी गई तहरीर
Rath, Hamirpur | Jun 10, 2026 राठ कस्बे के चरखारी रोड सिकन्दरपुरा इलाके में मामूली विवाद के चलते एक दबंग युवक ने अपने माता-पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज बुधवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।