लोहरदगा: जनता को जाम में फंसाकर केवल मुनाफा कमाना उचित नहीं, व्यवस्था सुधारे हिंडाल्को,आजसू केंद्रीय सचिव
सूरज अग्रवाल।
लोहरदगा आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने शनिवार सुबह 9 बजे हेसल गांव क्षेत्र में व्याप्त जाम की समस्या और हिंडाल्को की कार्यशैली को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोहरदगा प्रखंड के हेसल गांव की दुर्दशा के लिए कंपनी की अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था जिम्मेदार है, जिसके कारण आम लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।