बूंदी: कलेक्टर कक्ष में प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
Bundi, Bundi | Mar 15, 2024 प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने योजना अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।