बूंदी: प्रशासन शहर के गोवंश को शीघ्र नंदीशाला में करें शिफ्ट अन्यथा उठाएंगे ठोस कदम ,गुर्जर समाज संरक्षक श्योजी धगाल
Bundi, Bundi | Mar 15, 2024 नगर परिषद एवं जिला प्रशासन के उदासीनता पूर्ण रवैये से नाराज गोपाल गौ सेवा संस्थान से जुड़े गोभक्तों का आंदोलन निरन्तर जारी है। गोभक्तों ने शहर में विचरण कर रहे बेसहारा एवं निराश्रित नंदी गोवंश को देवपुरा स्थित नवनिर्मित नगर परिषद की नंदी गौशाला में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर गौभक्त पिछले 18 दिनों से बूंदी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे हैं