मुशहरी: अहियापुर थाना क्षेत्र में बकरी बांधने के विवाद में महिला से मारपीट
अहियापुर थाना के मोहम्मदपुर गांव में घर के पास बकरी बांधने से मना करने पर पूजा देवी के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में उसने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध अहियापुर थाना में शिकायत की है। वहीं, मारपीट के बाद ₹50 हजार, आधार कार्ड व मोबाइल छीनने का महिला ने आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।