मुशहरी: मुजफ्फपुर जंक्शन पर चोरी के नल, केबल व पेचकस के साथ युवक गिरफ्तार
जंक्शन के पूर्वी रेलवे यार्ड में गश्त के दौरान सफेद प्लास्टिक की बोरी में कुछ लेकर भाग रहे युवक को शुक्रवार दोपहर को आरपीएफ ने खदेड़ कर दबोचा। इस दौरान वह बोरा फेंककर भागना चाहा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। फेंके बोरा को जब्त कर देखा गया तो उसमें से 05 पीस ट्रेन की बोगी में प्रयोग होने वाला नल, पांच पीस अर्थिग केबल और एक पेचकस बरामद हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्ता