मुशहरी: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अवध असम की जनरल बोगी से गांजा के साथ एक गिरफ्तार
रेल पुलिस ने शुक्रवार को डिब्रुगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। रेल थाना पर युवक से पूछताछ की जा रही है। रेल थानेदार ने बताया कि सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने बोगी में छापेमारी की तो एक बैग में छोटे-छोटे पैकेट में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त गांजा