दतिया नगर: NEET-2026 पेपर लीक के विरोध में किला चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, की जमकर नारेबाजी
NEET-2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर शाम दतिया में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। जिला कांग्रेस कमेटी ने किला चौक पर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और परीक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।