बरहेट: पाडेरबाथान के पास साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क पर ऑटो और बाइक की टक्कर में दो घायल सीएससी बरहेट से दोनों रेफर।
शुक्रवार को पूर्वाह्न साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क पर पाडेरबाथान गांव के पास बाइक और ऑटो की टक्कर में दो घायल हो गए । दोनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में किया गया तथा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में घायल 28 वर्षीय मधका मुर्मू एवं 40 वर्षीय आरती देवी शामिल हैं।