रायपुर रानी से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पंचकूला और कालका के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन तथा हरियाणा को समर्पित विकास परियोजनाओं के लाइव प्रसारण के सामूहिक अवलोकन के लिए कार्यकर्ताओं ने बैटरी चालित वाहनों और सीएनजी बसों का उपयोग किया। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यकर्ताओं ने विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।