धमदाहा: मीरगंज के खत्ताकानी में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने सीओ के साथ लिया जायजा
धमदाहा :- नदी किनारे से अवैध खनन कर मिट्टी काटने के मामले में अनुमंडल प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने अंचलाधिकारी कुमार रवींद्रनाथ के साथ खत्ताकानी क्षेत्र पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।