🔳ढीमरखेड़ा में आयोजित जनकल्याण शिविर में युवाओं को दी गई आईटीआई से संबंधित जानकारी, मौके पर किया गया छात्रों का पंजीयन
🔳कटनी - “आई.टी.आई. चलो अभियान” के तहत ढीमरखेड़ा में आयोजित जनकल्याण शिविर में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया। शिविर में शासकीय आईटीआई द्वारा प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण युवाओं, अभिभावकों एवं आमजन को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेडों, प्रशिक्षण सुविधाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, अप्रेंटिसशिप योजनाओं और प्रवेश प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के लिए निजी और शासकीय क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर खुलते हैं।
प्रवेश एवं प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री अनिल कुमार तिवारी ने उपस्थित युवाओं को ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया समझाते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में इच्छुक अभ्यर्थियों का मौके पर ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग भी कराया गया। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों और प्रवेश से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
शासकीय आईटीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने युवाओं को कौशल विकास के महत्व से अवगत कराते हुए प्रवेश सत्र 2026-27 की अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग पूर्ण करने की अपील की।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी