कोंडागांव: 09 मई को नेशनल लोक अदालत में 34 हजार से अधिक मामलों के निराकरण की तैयारी
जिला एवं सत्र न्यायालय कोंडागांव सहित जिले के सभी न्यायालयों में 09 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में कोंडागांव, नारायणपुर और केशकाल में कुल खण्डपीठों का गठन किया गया है।लोक अदालत में न्यायालयों के 1281 लंबित प्रकरणों और 33107 प्रीलिटिगेशन मामलों सहित कुल 34 हजार से अधिक मामलों के निराकरण का लक्ष्य रखा है।