सीकरी: सीकरी में पंजाबी व सर्व समाज ने नदबई में व्यापारी के हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी
सीकरी में पंजाबी ओर सर्वसमाज के लोगों ने नदबई में व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।उन्होंने एसडीएम अमित मीणा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी ओर 50 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की।हत्याओं को फांसी की सजा की भी मांग की। मौके पर पंजाबी ओर सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।