कौंच: सिवनी बुजुर्ग गांव में 10 साल बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग, पीड़ित ने SDM से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 30, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम सिवनी बुजुर्ग निवासी हरिराम पुत्र ग्यासी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में न्यायालय के आदेश से उन्हें 0.06 हेक्टेयर भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक न तो राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज हुआ और न ही कब्जा मिला। पीड़ित ने लेखपाल पर भी आरोप लगाया है।