शिवहर: चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर एसपी ने सभी थाना अध्यक्ष को थाना स्तर पर शांति समिति के बैठक करने का दिया निर्देश
एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिले के सभी थाना अध्यक्ष को थाना स्तर पर शांति समिति का बैठक करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि को थाना पर बुलाकर आपस में शांति समिति का बैठक करें. डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है और असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।