नकुड: खेड़ा अफगान में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खुनी संघर्ष, चार लोग गंभीर रूप से घायल
खेड़ा अफगान में जमीनी विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है