पटना ग्रामीण: पटना: बिहार सरकार की पूर्व मंत्री लेसी सिंह ने कहा, विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा हुआ उजागर
जदयू की विधायक व पूर्व मंत्री लेसी सिंह ने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने पर कहा कि इससे विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने कहा कि इस बिल को महिला सशक्तिकरण के लिए लाया गया था लेकिन विपक्ष ने सहयोग नहीं किया। विपक्षी पार्टी चाहती है सिर्फ उनके परिवार के लोग ही सांसद, विधायक बने।