बिंदकी: बिंदकी कस्बे के स्कूलों में फायर ब्रिगेड ने किया फायर मॉक ड्रिल, बच्चों ने बुझाई आग
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में शनिवार को दोपहर 12 बजे से विभिन्न स्कूलों में फायर ब्रिगेड द्वारा फायर माक ड्रिल किया गया। बच्चों को सिखाया गया की आपातकालीन में आग लगने पर अग्निशामन यंत्र द्वारा किस प्रकार आग बुझायेंगे। बिंदकी के ललौली रोड कैलाश मंदिर के समीप स्थित वाटिका स्कूल में माक ड्रिल किया गया। इसके अलावा एमडी तथा मां शारदा में भी माक ड्रिल किया गया।