दतिया नगर: आदर्श ग्राम पंचायत दुर्गापुर में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा का आदर्श ग्राम पंचायत दुर्गापुर में ग्रामीणों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया है । पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र आदर्श ग्राम पंचायत दुर्गापुर में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.