प्रखंड क्षेत्र की भेटौरा और उतलीबारा पंचायत में रविवार को मुखिया एवं प्रमुख के नेतृत्व में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। पारंपरिक होली गीतों पर लोग अबीर-गुलाल के बीच झूमते नजर आए।