बाड़ी: विधायक जसवंत सिंह गुर्जर के विकास कार्यों की गूंज, खानपुर मीना में सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण
Bari, Dholpur | Jun 1, 2026 बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने वाले विधायक जसवंत सिंह गुर्जर लगातार जनहित के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार के बीच सोमवार को खानपुर मीना गांव में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। विधायक के विकास कार्यों की ग्रामीणों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है