हलसी थाना की पुलिस ने मंगलवार की अपराह्न 7:35 बजे धीरा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा वाहनों की वैधता की गहन पड़ताल की.पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला.