देहरादून: यूसीसी के खिलाफ देहरादून में वकीलों ने किया सचिवालय कूच, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
उत्तराखण्ड में लागू की गई समान नागरिक संहिता यानि की (UCC) और ऑनलाइन रजिस्ट्री अधिनियम 2025 को लेकर अधिवक्ता समाज में काफी असंतोष है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इन कानूनों के कुछ प्रावधान उनके हितों के विरुद्ध हैं और उनके पेशेवर अधिकारों को सीमित करते हैं। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से राज्य सरकार को पत्र भेजा गया था.