देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र से गिरफ्तार एक शातिर वाहन चोर को कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त उस्मान, पुत्र शहीद अहमद को कोर्ट में पेश किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक 7 जून 2025 को वादी अम्बू पाण्डेय, निवासी चन्द्रबनी रोड ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी घर के बाहर से चोरी हो गई।