देहरादून: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी मुख्यालय में सीएम धामी ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने के पर राजधानी देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें 11 वर्षों में किये गए कार्यो को दर्शाया गया है । बतादें कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई मंत्री,विधायक भी मौजूद रहे।