देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे हवाई फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में लिया
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे फायरिंग की सूचना मिलने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर आरोपी युवक को कुछ लोग पकड़कर पीट रहे थे। वहीं पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और हिरासत में लिया।