खड़गपुर: बैजलपुर गांव के समीप आपका पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन डीएम ने दी योजनाओं की जानकारी
हवेली खड़गपुर प्रखंड के बैजलपुर पंचायत में शनिवार को आपका पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरकार की विभिन्न लोक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उससे अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।