खड़गपुर: डीएम का निर्देश पर मनी नदी खड़गपुर की जमीन का हो रहे अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पीजीआरओ तारापुर
हवेली खड़गपुर के ऐतिहासिक अस्तित्व से जुड़े मनी नदी की सरकारी भूमि पर जगह जगह अतिक्रमण कर मकान बनाए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार रघु ने जिलाधिकारी मुंगेर को आवेदन दिया था। जिसमे बताया गया था कि अतिक्रमण की वजह से मनी नदी अपने मूल स्वरूप से बदल कर नाले में परिवर्तित हो गई है। जिसकी जांच डीएम के निर्देश पर पीजीआरो ने प्रारंभ की।