खलीलाबाद: बखिरा थाने के कोलकी चमरसन गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने 5 लोगों को किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
बखिरा थाना क्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी डंडे ईट से हमला कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल करदिया। घायलों का खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे इलाज किया जा रहा है। पूरे मामले को लेकर घायल पीड़िता सुंदरी ने बताया कि दबंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।