मुरैना नगर: मिल एरिया रोड स्थित बीएम इंटरप्राइजेज पर जीएसटी का छापा, वीडियो वायरल होने से बाजार में मची अफरा-तफरी
मुरैना की मिल एरिया रोड स्थित बीएम इंटरप्राइजेज पर जीएसटी टीम की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ग्वालियर से आई टीम ने शुक्रवार दोपहर छापा मारकर देर रात तक जांच की,जो शनिवार तक जारी रही।कार्रवाई के दौरान दुकान का आधा शटर गिरा रहा।छापे की खबर फैलते ही कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। विभाग ने जांच पूरी होने तक टिप्पणी करने से इनकार किया