छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अपनों से मिलने, अपनी मिट्टी से जुड़ने और लोकपरंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का अनुपम अवसर है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा परिवहन विभाग के माध्यम से यात्रियों के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की गई है, ताकि प्रदेश से बाहर रह रहे लोग बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपने घर लौट सकें और अपनों के बीच छठ का पर्व मना सकें।
जिला प्रशासन, जमुई जिले से बाहर रह रहे सभी नागरिकों, विशेषकर दूसरे शहरों में पढ़ाई कर रहे युवाओं से अपील करता है कि बिहार सरकार की इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ उठाएँ और छठ पर अपने घर-गाँव लौटें। यह पर्व केवल पूजा-अर्चना का अवसर नहीं, बल्कि हमारी सामूहिकता, अनुशासन, लोकसंस्कृति और पारिवारिक संस्कारों को करीब से समझने का भी अवसर है। नई पीढ़ी इन परंपराओं से जुड़े, इन्हें सीखे और इनके संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी भागीदारी निभाए।
आइए, इस छठ पर अपनी मिट्टी, अपने परिवार और अपनी परंपराओं के बीच लौटें। छठ की खुशियाँ अपनों के साथ बाँटें और अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति की विरासत को आगे बढ़ाएँ।
जिला प्रशासन, जमुई — आपकी सुविधा, सुरक्षा और सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Transport Department, Government of Bihar
#cmsamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Nov 11, 2026