शाहपुर: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला ₹3000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह में पकड़ा गया
Shahpur, Betul | Apr 23, 2026 शाहपुर के बीजादेही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। लंबे समय से फरार चल रहे नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोगों को सरकारी एवं निजी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ चुका था और वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था।