बाह: जैतपुर में दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल, तीन को सैफई रेफर किया गया
जैतपुर के नदगांव मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा क्यारी के पास हुआ। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जैतपुर पहुंचाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। एक घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने