हुज़ूर: भोपाल के सेवनिया गौढ़ बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथसंचलन आयोजित
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भोपाल के सेवनिया गौढ़ बस्ती में आयोजित हुआ पथसंचलन। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा हुए शामिल। आपको बता दें कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे आरएसएस द्वारा भोपाल के सेवनिया गौढ़ बस्ती क्षेत्र में पथसंचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और एकता का प्रदर्शन किया।