हुज़ूर: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘Healing for World Peace’ कार्यक्रम आयोजित
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘Healing for World Peace’ कार्यक्रम को किया गया आयोजित। रविवार शाम करीब 5 बजे इस आयोजन में 1,000 से अधिक हीलर ऑफलाइन और 1,500 से अधिक लोग ऑनलाइन जुड़कर विश्व शांति के लिए सामूहिक हीलिंग में सहभागी बने। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाना था।