टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट:जलकर में ₹150 प्रतिमाह की दर लागू करने की मांग, पेयजल व्यवस्था सुधारने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा स्वीकृत ₹150 प्रतिमाह जलकर दर को प्रभावी रूप से लागू कराने और शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर समाजसेवी पवन घुवारा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2022-23 में जलकर ₹260 प्रतिमाह किए जाने से नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा, जबकि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता और व्यवस्था में अपेक्षित