नवादा: चनौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ की गई मारपीट, महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Nawada, Nawada | May 30, 2025 नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चनौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला की पहचान संजय यादव की पत्नी मीना देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि जमीन को लेकर देवर उपेंद्र यादव से विवाद हुआ इसके बाद महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।